मुज़फ्फरपुर (बिहार) : एसकेएमसीएच के कर्मी पर सगी पोती के साथ दुष्कर्म का लगा आरोप,पुलिस ने किया गिरफ्तार*
By: बिहार/झारखंड ब्यूरो चीफ धीरज झा
विशाल कुमार की रिपोर्ट
मुज़फ्फरपुर जिले में रिश्ते को एक बार फिर शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां एक दादा ने अपनी सगी नाबालिक पोती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़ित के शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दादा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि यह मामला उत्तर बिहार के बड़े चिकित्सा संस्थान श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल का बताया जा रहा है जहाँ एक फोर्थ ग्रेड के कर्मी राम प्रकाश पासवान पर अपने सगी पोती के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। और आरोपी राम प्रकाश पासवान का अपना घर अहियापुर थाना क्षेत्र में है।
पीड़िता की माँ जीरोमाइल के एक निजी नर्सिंग होम में कार्य करती है। और उसने बताया कि कई बार बाहर बहला फुसला कर घर से बाहर लेकर गए और गलत किया और अब इस बार घर मे ही दुष्कर्म करने लगा। जिसे हमलोगों ने देखा फिर पुलिस कंप्लेन किया। मामले में पीड़िता की माँ ने महिला थाना में मामले को दर्ज करवाया है। जिसके बाद महिला थाने में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
वहीं इस पूरे मामले पर नगर डीएसपी राम नरेश पासवान ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। एक बच्ची के द्वारा दादा पर आरोप लगाया गया है फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।