By: चीफ ब्यूरो धीरज झा
जीवेश तरूण की रिपोर्ट
बेगूसराय में आज कोरोना को लेकर प्रशासन सख्त नजर आया।इसको लेकर आज खुद बेगूसराय के डीएम अरविंद कुमार वर्मा सड़को पर दाल बल के साथ उतरे और मास्क नही पहनने वाले लोगो को फाइन काटा। इस दौरान मास्क नही पहनने वालो में हड़कंप मचा रहा।
बेगूसराय में कोरोना की रोकथाम के लिए प्रशासन की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर निगम क्षेत्र में जहाँ माइकिंग की गई। वहीं खुद बेगूसराय के डीएम मास्क नही पहनने वालो के खिलाफ सख्त नजर आए। इस दौरान अधिकारियों के दल ने बड़ी संख्या में मास्क नही पहनने वालो का फाइन काटा।
वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि अगले दो दिनों तक लोगो के बीच जागरुकता फैलाने के साथ साथ लोगो का चालान भी काटा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि एक मात्र यही उपाय है अगर घर से सड़कों पर लोग आ रहे हैं। वह मास्क लगाकर जरूर आबें और सोशल डिस्टेंस का जरूर पालन करें।
बताते चलें कि बेगुसराय में कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या पांच हजार से अधिक पहुंच गया है। वहीं इसके चपेट में आने से 20 लोगो की मौत हो चुकी है। इस संबंध में डीएम ने बताया कि जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक ये अभियान चलाया जाएगा। खास तौर पर नियम की अवहेलना करने वाले दुकानदारो पर प्रशाशन की खास नजर है । डीएम का कहना है कि प्रशासन सख्ती करेगी।