
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव के बाद संदेश विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह ।।
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव के बाद संदेश विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह ।।
बबलू कुमार-
भोजपुर-
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव के बाद संदेश विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं को स्वागत समारोह एवं वनभोज का आयोजन संदेश प्रखंड के नसरतपुर ग्राम में किया गया। स्वागत समारोह की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता श्यामनंदन कुशवाहा एवं संचालन राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष डॉक्टर अक्षय कुशवाहा ने किया।
साथ ही वन भोज का आयोजन राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के युवा नेता संदेश के प्रदीप कुशवाहा ने सभी उपस्थित पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को वनभोज दिया। स्वागत समारोह एवं वनभोज के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मधु मंजरी एवं प्रधान महासचिव निर्मल कुशवाहा थे उनके साथ पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह प्रदेश महासचिव नगेन्द्र यादव ,छात्र प्रदेश अध्यक्ष गोबिंन्द कुशवाहा , प्रदेश उपाध्यक्ष जागा कुशवाहा के साथ अन्य लोग भी थे स्वागत समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नये साल की बधाई देते पार्टी की मजबूत करने पर बल दिए।।
जागा कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप हमारे पार्टी की रीढ़ हैं आप ही के बदौलत हमारी पार्टी विधानसभा में अच्छा प्रदर्शन किया है साथ ही कहा कि आने वाले समय में मजबूती के साथ आने वाले चुनाव में भी पार्टी अपना चुनाव लड़ेगी ,पार्टी के एक एक करता जनता की समस्या को लेकर आवाज उठाएगी ,
पार्टी अपने मिशन पढ़ाई दवाई कमाई , करवाई सिचाई को लेकर आज भी संधर्ष करने के लिये तैयार है ।।
स्वागत समारोह के अवसर पर और राष्टीय अध्यक्ष माननीय उपेन्द्र कुशवाहा के विचारधारा को देखते हुए संदेश विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने राष्टीय लोक समता पार्टी के सदस्यता ग्रहण किया पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले में आनंद प्रकाश, विशाल कुमार, नीतीश कुमार ,राकेश कुमार प्रदीप कुशवाहा भोला कुमार संतोष कुमार पवन कुमार रोहित कुमार मोहम्मद जमालुद्दीन वकील कुंड विनोद शर्मा नरेश कुमार हरे कृष्ण सिंह पंचम कुशवाहा विनोद कुशवाहा मुन्ना कुमार लक्ष्मण वर्मा अखिलेश प्रभाकर राजकिशोर प्रसाद, धर्मवीर सिंह मोहम्मद कैफ मोहम्मद जावेद इंद्रजीत कुमार सोनू कुमार अंकित कुमार विमलेश कुमार चंदन जी पंकज कुमार इन सभी ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया।।
0 Comments: