
अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला रेलकर्मियों द्वारा किया गया परिचालन/संचालन।
अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला रेलकर्मियों द्वारा किया गया परिचालन/संचालन।
अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर श्री सुनील कुमार,मंडल रेल प्रबंधक/दानापुर के निर्देशानुसार, दानापुर मंडल के गुलजारबाग स्टेशन का परिचालन/संचालन महिला रेल कर्मचारीयों द्वारा किया गया तथा पटना जं के प्लेटफाॅर्म पर टी.एक्स.आर.,टिकट चेकिंग स्टाफ, आर. पी. एफ. एवं प्लेटफार्म संख्या 10 पर स्थित RRI का कार्य भीम हिला रेल कर्मी द्वारा किया गया साथ ही साथ रिजर्वेशन कार्यालय पटना जं. का कमान भी शत् प्रतिशत् महिला कर्मियों ने संभाला।
वहीं पटना जं से गाङी सं-03203 /063225 मेमु, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं के लिए, महिला लोको पायलट रीचा कुमारी एवं गार्ड नेहा कुमारी के द्वारा परिचालित की गयी। वहीं बख्तियारपुर में महिला सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया एवं कोविड काल में फ्रन्टलाईन महिला कर्मचारियों को मंडल कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक के द्वारा सम्मानित किया गया।
दानापुर के कोचिंग कम्पलेक्स में भी महिला रेलकर्मियों ने मेनटेनेंस का कार्य किया।
0 Comments: