
संगठन के माध्यम से जनसेवा करती है भाजपा।
पटना सिटी
भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में आठ मंडलो में पार्टी कार्यकारणी की बैठक संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में भाजपा बिहार प्रदेश के प्रशिक्षण प्रभारी मृतुन्जय झा, प्रदेश मंत्री रूपनारायण मेहता, संतोष मेहता,अमृता भूषण, सरोज जायसवाल,विनय केसरी,सुजीत कुशवाहा,सुरेश सिंह पटेल, राजेश प्रताप,संजीव यादव,मुरारी राय ने भाग लिया।
यह कार्यक्रम चौक,पूरब द्वार,मालसलामी, महावीर जल्ला, चित्रगुप्त, सती सत्यवान, खाजेकलां, पश्चिम द्वार मंडल में आयोजित किया गया।
उदघाटन के उपरान्त कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी एक राजनीतिक पार्टी के साथ साथ सामाजिक संगठन है।जो समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।कोरोना संक्रमण काल मे भाजपा कार्यकर्ता ने लोगो को राशन,मास्क,सेनेटाइजर उपलब्ध कराने का कार्य किया। देश का कोई नागरिक भूखा न रहे,माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के 80 करोड़ जनता को मुफ्त राशन उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं।देश मे कोरोना से लड़ने के लिए जगह जगह टीकाकरण केंद्र खोले गए हैं।जहाँ व्यापक रूप से 18वर्ष उम्र से ऊपर के लोगो को मुफ्त टीकाकरण किया जा रहा है। अब तक 40 करोड़ से अधिक लोगो का टीकाकरण किया जा चुका है।जी कि विश्व मे सबसे ज्यादा है।सरकार ने टीकाकरण के लक्ष्य प्राप्ति के लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों से लोगो को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रही है। लोगों को अफवाहों से सावधान रहने की अपील की गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल अध्यक्ष राजू जायसवाल, बद्रीनाथ गुप्ता,बलराम माथुरी,मनीष कुमार,शंकर मेहता,अशोक भारती, अखिलेश मेहता,अमित कुमार सिंह जुटे रहे।
0 Comments: