
पटना (बिहार) : एफआईआर दर्ज न होना अत्यंत ही दुर्भाग्य पूर्ण - संजीव झा।।
पटना (बिहार) : एफआईआर दर्ज न होना अत्यंत ही दुर्भाग्य पूर्ण - संजीव झा।।
रिपोर्ट : धीरज कुमार
पटना : आम आदमी पार्टी, बिहार के प्रभारी व बुराड़ी विधायक संजीव झा ने कहा है कि बिहार में सरकार के मंत्रियों एवं पदाधिकारियों के बीच हाई बोल्टेज ड्रामा बहुत पहले से चल रहा है, जिस ड्रामे को बिहार सरकार के वरीय आई ए एस पदाधिकारी सुधीर कुमार ने उजागर किया है। सुधीर कुमार के आरोप का समर्थन करते हुए संजीव झा ने कहा है कि बिहार सरकार लूट का अड्डा बन गया है और इस खेल में ऊपर से नीचे तक लोग शामिल हैं। किसी की क्या मज़ाल कि इनके खेल को पर्दाफ़ाश कर सके। सुधीर कुमार उन्हीं में से एक है जिन्होंने ने इस खेल को उजागर किया, जो सलाखों के पीछे हैं।
उन्होंने कहा कि थाने में FIR दर्ज कराना अब आसान बात नही है। सुधीर कुमार के बयान से यही लगता है, जिन्होंने मार्च 2021 में FIR दर्ज किया था, जिसका कोई भी रिकॉर्ड नहीं है। दुबारा फिर वह SC/ST थाने में मुकदमें को दर्ज कराने गए थे लेकिन उनके आवेदन को लेकर थाना प्रभारी छः घंटे तक थाने से फरार हो गए, जो अत्यंत ही गंभीर मामला है।आगे उन्होंने कहा कि इस प्रदेश में सिस्टम सड़ चुका है। सारे काम सरकार के इशारे पर हो रहे हैं।अगर एक ऑफ़िसर FIR दर्ज नहीं करा पा रहा है तो आम आदमी की क्या बिसात। आम आदमी की सुनने वाला कोई नहीं है।
0 Comments: