
7सितम्बर से निकायों मे होने हड़ताल।के समर्थन में लगाया काला बिल्ला जलाया नगर विकास का पुतला।
7सितम्बर से निकायों मे होने हड़ताल।के समर्थन में लगाया काला बिल्ला जलाया नगर विकास का पुतला।
पटना
बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा और स्थानिय निकाय।कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 7 सितम्बर से होने वाले हड़ताल।के समर्थन।मे।पटना नगर निगम के कर्मचारीयॉ ने।काला बिला लगाकर काम किया।सफाईकर्मियो ने पटना नगर।निगम के तमाम अंचलो पर नगर विकास विभाग का पुतला।जलाया! विदित है की नगरनिकायों की स्वायतता ।समाप्त किये जाने,समाप्त किये गए समूह घ के पद को फिर से बहाल किये जाने ,समान काम का समान वेतन सहित 12 सूत्री मांगो को लेकर सूबे बिहार के नगर निगम नगरपरिषद, नगर पंचायत के कर्मी 7 सितम्बर से।अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जा रहे हैं! हड़ताल के समर्थन मे पटना नगर निगम के कार्यालय कर्मियो ने काला बिला लगाकर काम किया! मोर्चा के प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार ने बताया जलापूर्ति शाखा में कार्यकर्म का नेतृत्व देवेन्द्र प्रसाद,और चन्दन कुमार ने,नूतन राजधानी अंचल मे दुर्गा गोण्ड,शंकर।बाल्मिकी,पाटलिपुत्र अंचल मे भीम कुमार,सुजितअजिमासुजित पासवान,कंकडबाग अंचल में मोती राम,सुनीता देवी,पटना सिटी और अजिमाबादअंचल मे नीरज वर्मा,रामदेव राम और अरविंद प्रसाद ने किया! मोर्चा के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सिंह और पटना नगर निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिती के संयोजक मँगल पासवान ने कहा की सरकार एक ओर दलितों के हितैषी होने का दम्भ भरती है वंही दूसरी ओर 90 फीसदी दलित मजदूरों के संस्था नगर निगम,नगरपंचायत,नगर परिषद के स्वायत्तता समाप्त कर इन दलितों के पेट पर लात मारने की कोशिश कर रही है! हम सरकार के इस दोहरी निति को बर्दाश्त नहीं करेंगे और इस बार का हड़ताल सरकार के ताबूत में अन्तिम कील होगी। 4 सितम्बर को नगर निगम के हर अंचल में झाडू बेल्चा के साथ प्रदर्शन किया जायेगा।
0 Comments: